Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

भागलपुर, 03 मार्च (हि.स.)। जिले के घोघा थाना अंतर्गत डकैती का मुख्य एवं अंतिम आरोपी पवन कुमार शर्मा को देवघर से गिरफ्तार कर लिया गया है। उक्त आशय की जानकारी मंगलवार को एसएसपी कार्यालय से दी गई। बताया गया कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अवैध शराब, आर्म्स, मादक पदार्थ आदि की बरामदगी के लिए सघन गश्ती एवं चोरी और छिनतई के हॉट स्पॉट पर छापेमारी की जा रही है। बीते 05.10.2025 को घोघा थाना अंतर्गत कांती देवी पति-गोपाल उपाध्याय ग्राम-घोघा बाजार थाना-घोघा जिला-भागलपुर के घर से नकाबपोश अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर डकैती की घटना कारित कर ली गई थी।
उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए एसएसपी के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक, नगर भागलपुर एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी कहलगाँव 01 के नेतृत्व में डी०आई०यू० सहित एक टीम का गठन किया गया। उक्त घटना में संलिप्त अभियक्त पवन कुमार शर्मा पिता श्याम शर्मा ग्राम नवटोलिया (चौका) थाना औद्योगिक प्रक्षेत्र थाना जिला भागलपुर को को रतनागाँव थाना-चितरा जिला-देवघर (झारखंड) से विधिवत् गिरफ्तार किया गया।
उल्लेखनीय है कि इस डकैती कांड में संलिप्त 05 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चूका है। गिरफ्तार पवन शर्मा का आपराधिक इतिहास रहा है।
सम्मेलन ने यह संदेश दिया कि शिक्षा, नैतिकता और नवाचार के समन्वय से ही संवेदनशील, समावेशी और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण संभव है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर