मंडी की औट थाना पुलिस ने नेपाली से पकड़ी 2 किलो 791 चरस
मंडी, 21 मार्च (हि.स.)। मंडी जिला पुलिस को चरस की एक बड़ी खेप पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। जिला पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस थाना औट की टीम फोरलेन एनएच 003 पर झलोगी आर्मी कैंप के समीप नाकाबंदी किए हुए थे और इस दौरान कुल्लू की ओर से
चरस के साथ पकड़ा गया नेपाली युवक पुलिस टीम के साथ ।


मंडी, 21 मार्च (हि.स.)। मंडी जिला पुलिस को चरस की एक बड़ी खेप पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। जिला पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस थाना औट की टीम फोरलेन एनएच 003 पर झलोगी आर्मी कैंप के समीप नाकाबंदी किए हुए थे और इस दौरान कुल्लू की ओर से मंडी की तरफ जा रही एक निजी बस एचपी 65-6444 को जब जांच के लिए रोका गया और उसमें बैठी सवारियों की तलाशी ली जा रही थी तो एक युवक जिसकी पहचान अंकराज अधिकारी उम्र 26 साल निवासी जुमला, नेपाल, हाल निवासी गुशैणी जिला कुल्लू की तलाशी के दौरान उससे 2 किलो 791 ग्राम चरस बरामद की गई।

पुलिस ने उसे मौका से ही गिरफ्तार कर लिया और तस्करी की जा रही चरस को बरामद करके जरूरी कार्रवाई अमल में लाई। आरोपी को एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत गिरफ्तार करके उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उसे रविवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा तथा रिमांड हासिल किया जाएगा।

पुलिस उससे कड़ी पूछताछ कर रही है कि वह यह माल कहां से लाया था तथा इसे कहां ले जाकर बेचना था या किसी को सप्लाई करना था।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा