Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

श्रीनगर, 13 मार्च (हि.स.)। नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने शुक्रवार को पश्चिम एशिया में युद्ध के शीघ्र अंत की कामना की और भारतीय बाजारों में ईंधन की कमी को इस संघर्ष के लिए जिम्मेदार ठहराया जिसके कारण प्रमुख तेल मार्ग बंद हो गया है। अब्दुल्ला ने श्रीनगर की हज़रतबल दरगाह में संवाददाताओं से कहा कि ईंधन और गैस की कमी चल रहे युद्ध के कारण है। आइए आशा करें और प्रार्थना करें कि यह युद्ध जल्द ही समाप्त हो।
अब्दुल्ला ने कहा कि कुछ ताकतें इस्लाम को नष्ट करने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने कहा कि अल्लाह उन्हें (जो इस्लाम को नष्ट करना चाहते हैं) नष्ट कर दे। पार्टी अध्यक्ष ने लोगों से एकजुट रहने का आग्रह किया और कहा कि हम तभी आगे बढ़ सकते हैं जब हम साथ होंगे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता