Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

नई दिल्ली, 11 मार्च (हि.स.)। दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि खेल चरित्र निर्माण और हमारे युवाओं के बीच एकता की भावना पैदा करने का सबसे सशक्त माध्यम हैं। ये बात उन्होंने बुधवार को ‘अशोक शर्मा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 2026’ के पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कही।
विधानसभा अध्यक्ष ने खिलाड़ियों के अनुशासन और खेल भावना की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के टूर्नामेंट स्वर्गीय अशोक शर्मा की स्मृति में एक सच्ची श्रद्धांजलि हैं।
आज आयोजित इस फाइनल मुकाबले में शहर की सर्वश्रेष्ठ स्थानीय प्रतिभाओं के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जिसने रोहिणी और आसपास के क्षेत्रों के क्रिकेट प्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विजेंद्र गुप्ता ने पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ट्राफियां प्रदान कर उन्हें प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि रोहिणी हेलीपैड स्थित मैदान का वातावरण बेहद ऊर्जावान रहा, जो राजधानी में क्रिकेट के प्रति गहरे जुनून को दर्शाता है। उन्होंन युवा खिलाड़ियों के साथ बातचीत की और उन्हें खेल के मैदान के साथ-साथ व्यक्तिगत जीवन में भी एक बेहतर नागरिक बनने के लिए प्रोत्साहित किया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव