पश्चिम रेलवे की दस जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे विस्‍तारित
मुंबई, 7 फरवरी, (हि. स.)।पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को समायोजित करने के लिए विभिन्‍न गंतव्‍यों के बीच 10 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे विस्‍तारित किए गए हैं। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अ
पश्चिम रेलवे की दस जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे विस्‍तारित


मुंबई, 7 फरवरी, (हि. स.)।पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को समायोजित करने के लिए विभिन्‍न गंतव्‍यों के बीच 10 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे विस्‍तारित किए गए हैं। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इन ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है।1. ट्रेन संख्‍या 09207/09208 बांद्रा टर्मिनस – भावनगर साप्ताहिक स्पेशल: ट्रेन संख्‍या 09207 बांद्रा टर्मिनस – भावनगर साप्ताहिक स्पेशल को 27 मार्च, 2026 तक विस्‍तारित किया गया है। इसी तरह, ट्रेन संख्‍या 09208 भावनगर – बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल को 26 मार्च, 2026 तक विस्‍तारित किया गया है।2. ट्रेन संख्‍या 09415/09416 बांद्रा टर्मिनस – गांधीधाम साप्ताहिक स्पेशल: ट्रेन संख्‍या 09415 बांद्रा टर्मिनस – गांधीधाम साप्ताहिक स्पेशल को 26 मार्च, 2026 तक विस्‍तारित किया गया है। इसी तरह, ट्रेन संख्‍या 09416 गांधीधाम – बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल को 26 मार्च, 2026 तक विस्‍तारित किया गया है।3. ट्रेन संख्‍या 09055/09056 बांद्रा टर्मिनस – उधना स्पेशल: ट्रेन संख्‍या 09055 बांद्रा टर्मिनस – उधना स्पेशल को 31 मार्च, 2026 तक बढ़ा दिया गया है। इसी तरह, ट्रेन संख्‍या 09056 उधना – बांद्रा टर्मिनस स्पेशल को 31 मार्च, 2026 तक बढ़ा दिया गया है।4. ट्रेन संख्‍या 09037/09038 बांद्रा टर्मिनस – भुज द्वि-साप्ताहिक स्पेशल: ट्रेन संख्‍या 09037 बांद्रा टर्मिनस – भुज साप्ताहिक स्पेशल को 28 मार्च, 2026 तक विस्‍तारित किया गया है। इसी तरह, ट्रेन संख्‍या 09038 भुज – बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल को 29 मार्च, 2026 तक विस्‍तारित किया गया है।5. ट्रेन संख्‍या 09009/09010 बांद्रा टर्मिनस – भुज साप्ताहिक स्पेशल: ट्रेन संख्‍या 09009 बांद्रा टर्मिनस – भुज साप्ताहिक स्पेशल को 29 मार्च, 2026 तक विस्‍तारित किया गया है। इसी तरह, ट्रेन संख्‍या 09010 भुज – बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल को 30 मार्च, 2026 तक विस्‍तारित किया गया है।6. ट्रेन संख्‍या 09011/09012 बांद्रा टर्मिनस – भुज साप्ताहिक स्पेशल: ट्रेन संख्‍या 09011 बांद्रा टर्मिनस – भुज साप्ताहिक स्पेशल को 31 मार्च, 2026 तक विस्‍तारित किया गया है। इसी तरह, ट्रेन संख्‍या 09012 भुज – बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल को 25 मार्च, 2026 तक विस्‍तारित किया गया है।7. ट्रेन संख्‍या 09017/09018 बांद्रा टर्मिनस – वेरावल साप्ताहिक स्पेशल: ट्रेन संख्‍या 09017 बांद्रा टर्मिनस – वेरावल साप्ताहिक स्पेशल को 29 मार्च, 2026 तक विस्‍तारित किया गया है। इसी तरह, ट्रेन संख्‍या 09018 वेरावल – बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल को 30 मार्च, 2026 तक विस्‍तारित किया गया है।8. ट्रेन संख्‍या 09035/09036 बांद्रा टर्मिनस – उधना द्वि-साप्ताहिक स्पेशल: ट्रेन संख्‍या 09035 बांद्रा टर्मिनस – उधना साप्ताहिक स्पेशल को 28 मार्च, 2026 तक विस्‍तारित किया गया है। इसी तरह, ट्रेन संख्‍या 09036 उधना – बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल को 27 मार्च, 2026 तक विस्‍तारित किया गया है।9. ट्रेन संख्‍या 09561/09562 बांद्रा टर्मिनस – ओखा साप्ताहिक स्पेशल: ट्रेन संख्‍या 09561 बांद्रा टर्मिनस – ओखा साप्ताहिक स्पेशल को 25 मार्च, 2026 तक विस्‍तारित किया गया है। इसी तरह, ट्रेन संख्‍या 09562 ओखा – बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल को 31 मार्च, 2026 तक विस्‍तारित किया गया है।10. ट्रेन संख्‍या 09215/09216 भावनगर – गांधीग्राम डेली स्‍पेशल (अनारक्षित): ट्रेन संख्‍या 09215 गांधीग्राम – भावनगर डेली अनारक्षित स्पेशल को 31 मार्च, 2026 तक विस्‍तारित किया गया है। इसी तरह, ट्रेन संख्‍या 09216 भावनगर – गांधीग्राम डेली अनारक्षित स्पेशल को 31 मार्च, 2026 तक विस्‍तारित किया गया है।सभी आरक्षित ट्रेनों के विस्‍तारित फेरों की बुकिंग 8 फरवरी, 2026 से सभी पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर शुरू होगी। ट्रेनों के ठहराव के समय और संरचना के संबंध में विस्तृत जानकारी www.enquiry.indianrail.gov.in पर प्राप्त की जा सकती है।

हिन्दुस्थान समाचार / कुमार