जिला परिषदों का चुनाव प्रचार खत्म, शनिवार को वोटिंग
District Council Election Campaign Ends, Voting on Saturday
जिला परिषदों का चुनाव प्रचार खत्म, शनिवार को वोटिंग


मुंबई, 06 फरवरी (हि.स.)। महाराष्ट्र की 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों का चुनाव प्रचार गुरुवार रात बजे से थम गया। शनिवार 7 फरवरी को मतदान कराए जाएंगे और सोमवार 9 फरवरी को वोटों की गिनती होगी।

राज्य के जिन 12 जिला परिषदों के चुनाव होने हैं, उनमें रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, पुणे, सतारा, सांगली, सोलापुर, कोल्हापुर, छत्रपति संभाजीनगर, परभणी, धाराशिव और लातूर शामिल हैं। सात फरवरी को वोटिंग होगी और इसी दिन इन जिला परिषदों के अंतर्गत आने वाली 125 पंचायत समितियों के लिए भी मतदान कराए जाएंगे। मतदान 7 फरवरी को सुबह 7:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगा। वोटों की गिनती 9 फरवरी को सुबह 10 बजे से शुरू होगी।

पहले ये चुनाव 5 जनवरी को होने थे और मतगणना 7 फरवरी को होने वाली थी. लेकिन 28 जनवरी को विमान हादसे में पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन हो गया। राज्य सरकार की ओर से घोषित राजकीय शोक के कारण राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव व मतगणना की तारीख दो दिन आगे बढ़ा दी थी। चुनाव पर अजीत पवार के निधन के शोक की लहर साफ देखी गई है। पवार परिवार सहित सभी दलों के तमाम बड़े नेताओं ने चुनाव प्रचार से दूरी बना ली थी।

चुनाव में हर वोटर को जिला परिषद चुनावों के लिए एक वोट और पंचायत समिति चुनाव के लिए एक वोट डालना है। डबल नामों को लेकर सतर्कता बरती जा रही है. संभावित डबल वोटरो के नाम के आगे (**) का निशान लगा होगा।कुल 25,482 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनेंउपलब्ध कराई गई हैं। इनमें से 51,537 कंट्रोल यूनिट और 1 लाख 10 हज़ार 329 बैलेट यूनिट उपलब्ध कराई गई हैं।

कुल जिला परिषद - 12

कुल सीटें - 731

महिलाओं के लिए सीटें - 369

अनुसूचित जाति के लिए सीटें - 83

अनुसूचित जनजातियों के लिए सीटें - 25

पिछड़े वर्ग के नागरिकों के लिए सीटें - 194

कुल पंचायत समिति - 125

कुल सीटें - 1,462

महिलाओं के लिए सीटें - 731

अनुसूचित जातियों के लिए सीटें - 166

अनुसूचित जनजातियों के लिए सीटें - 38

पिछड़े वर्ग के नागरिकों के लिए सीटें - 342

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार