आरबीआई की मौद्रिक समीक्षा बैठक शुरू, रेपो रेट यथावत रहने की संभवना
मुंबई, 04 फरवरी (हि.स) रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की तीन दिवसीय समीक्षा बैठक यहां शुरू हो गई है। आरबीआई गवर्नर संजय मल्‍होत्रा की अध्‍यक्षता में यह बैठक केंद्रीय बजट के बाद भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के नए अपडेट
आरबीआई के लोगो का प्रतीकात्‍मक चित्र


मुंबई, 04 फरवरी (हि.स) रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की तीन दिवसीय समीक्षा बैठक यहां शुरू हो गई है। आरबीआई गवर्नर संजय मल्‍होत्रा की अध्‍यक्षता में यह बैठक केंद्रीय बजट के बाद भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के नए अपडेट के बीच हो रही है। एमपीसी की समीक्षा बैठक में रेपो रेट यथावत रहने की संभावना है।

आरबीआई के गवर्नर की अध्‍यक्षता में बुधवार को शुरू हुई मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की यह समीक्षा बैठक 6 फरवरी तक चलेगी। संजय मल्‍होत्रा इस बैठक के फैसले की घोषणा 6 फरवरी को करेंगे। इस बार समीक्षा बैठक में रेपो रेट यथावत रहने की संभावना है।

आरबीआई फरवरी, 2025 से लेकर अबतक रेपो रेट में कुल 125 फीसदी तक की कटौती कर चुका है, जिससे नीतिगत ब्‍याज दर रेपो रेट घटकर 5.25 फीसदी पर आ गया है। जानकारों का कहना है कि महंगाई अब अपने निचले स्तर से दोबारा ऊपर आने लगी है, इसलिए केंद्रीय बैंक और जोखिम लेने से बचेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर