आज तमिलनाडु का अंतरिम बजट: अहम घोषणाएं होंगी जारी
चेन्नई, 17 फ़रवरी (हि.स.)। तमिलनाडु विधानसभा में वर्ष 2026-27 के लिए अंतरिम वित्तीय विवरण (बजट) आज मंगलवार (17 फरवरी) को वित्त मंत्री थंगम तेनारसु पेश करेंगे। इसके बाद अंतरिम कृषि बजट को कृषि मंत्री एम.आर.के. पन्नीरसेल्वम प्रस्तुत करेंगे। चुनावी
File


चेन्नई, 17 फ़रवरी (हि.स.)।

तमिलनाडु विधानसभा में वर्ष 2026-27 के लिए अंतरिम वित्तीय विवरण (बजट) आज मंगलवार (17 फरवरी) को वित्त मंत्री थंगम तेनारसु पेश करेंगे। इसके बाद अंतरिम कृषि बजट को कृषि मंत्री एम.आर.के. पन्नीरसेल्वम प्रस्तुत करेंगे।

चुनावी वर्ष होने के कारण अंतरिम बजट में विभिन्न रियायतों और नई घोषणाओं के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

आमतौर पर हर वर्ष फरवरी के अंतिम सप्ताह या मार्च के पहले सप्ताह में बजट सत्र आयोजित किया जाता है। लेकिन इस वर्ष विधानसभा चुनाव होने के कारण अंतरिम बजट पेश किया जा रहा है।

आज सुबह 9:30 बजे वित्त मंत्री थंगम तेनारसु विधानसभा में अंतरिम बजट पेश करेंगे। जानकारी के अनुसार, इसमें सभी वर्गों की अपेक्षाओं को पूरा करने वाली कई नई योजनाओं की घोषणा की जा सकती है। विशेष रूप से महिलाओं, किसानों, युवाओं और छोटे व्यापारियों के लिए लाभकारी योजनाएं शामिल होने की संभावना है।

इसके बाद कृषि मंत्री एम.आर.के. पन्नीरसेल्वम कृषि बजट पेश करेंगे। इसमें किसानों के हित में विभिन्न रियायतें और योजनाएं शामिल की जा सकती हैं।

बजट पेश किए जाने के बाद विधानसभा अध्यक्ष एम. अप्पावु की अध्यक्षता में होने वाली कार्य सलाहकार समिति की बैठक में यह तय किया जाएगा कि बजट सत्र कितने दिनों तक चलेगा। जानकारी के अनुसार, बजट सत्र शुक्रवार (20 फरवरी) तक चल सकता है।

बजट घोषणाओं को तत्काल मंजूरी देने और प्रमुख योजनाओं को तुरंत लागू करने के उद्देश्य से 23 फरवरी को तमिलनाडु मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Dr. Vara Prasada Rao PV