जांजगीर-चांपा : चांपा थाना क्षेत्र में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कारण अज्ञात
जांजगीर-चांपा, 15 फरवरी (हि. स.)। जिले के चांपा थाना क्षेत्र अंतर्गत हटवारा चौक स्थित एक मकान में 25 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी रविवार सुबह उस समय हुई जब परिजनों ने युवक को कमरे में फंदे से लटका देखा। सूचना मिलते ही
जांजगीर-चांपा के चांपा थाना क्षेत्र में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कारण अज्ञात


जांजगीर-चांपा, 15 फरवरी (हि. स.)। जिले के चांपा थाना क्षेत्र अंतर्गत हटवारा चौक स्थित एक मकान में 25 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी रविवार सुबह उस समय हुई जब परिजनों ने युवक को कमरे में फंदे से लटका देखा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू की।

मृतक की पहचान राहुल केवट (25 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह शनिवार रात अपने कमरे में अकेले सोने गया था। सुबह जब परिजन उसे उठाने पहुंचे तो वह फांसी के फंदे से लटका मिला। परिजनों ने तुरंत उसे नीचे उतारा और मामले की सूचना पुलिस को दी।

सूचना पर पहुंची चांपा थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही आत्महत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

हिन्दुस्थान समाचार/लालिमा शुक्ला पुरोहित

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / LALIMA SHUKLA PUROHIT