Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

जांजगीर-चांपा, 15 फरवरी (हि.स.)। जिले के बीरगहनी गांव के पास रेलवे ट्रैक पर आज रविवार दोपहर एक युवक ने मालगाड़ी के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान चांपा निवासी आनंद दास के रूप में हुई है।आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।
जानकारी के अनुसार घटना रविवार दोपहर करीब 3:30 बजे बिरगहनी से गुजरने वाले रेलवे ट्रैक पर हुई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक ट्रैक के पास खड़ा था और उसके कानों में एयरबड्स लगे हुए थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही मालगाड़ी के सामने उसने अचानक छलांग लगा दी। ट्रेन की चपेट में आने से युवक का शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने तुरंत रेलवे सुरक्षा बल को दी।
सूचना मिलते ही चांपा आरपीएफ पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को ट्रैक से हटाकर कब्जे में लिया। आवश्यक कार्रवाई करते हुए मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार युवक ने यह आत्मघाती कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसका खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
हिन्दुस्थान समाचार/लालिमा शुक्ला पुरोहित
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / LALIMA SHUKLA PUROHIT