शिव आरती, दीपोत्सव और आतिशबाजी के साथ पाली महोत्सव का भव्य शुभारंभ, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल
कोरबा, 15 फरवरी (हि.स.)। कोरबा जिला की ऐतिहासिक नगरी पाली में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पाली महोत्सव 2026 का शुभारंभ शिव आरती, दीपोत्सव और भव्य आतिशबाजी के साथ किया गया। आज शाम लगभग 7 बजे पाली शिव मंदिर घाट पर आयोजित कार्यक्रम में हजारों श्रद्धा
शिव आरती, दीपोत्सव और आतिशबाजी के साथ पाली महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल


शिव आरती, दीपोत्सव और आतिशबाजी के साथ पाली महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल


शिव आरती, दीपोत्सव और आतिशबाजी के साथ पाली महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल


शिव आरती, दीपोत्सव और आतिशबाजी के साथ पाली महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल


कोरबा, 15 फरवरी (हि.स.)। कोरबा जिला की ऐतिहासिक नगरी पाली में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पाली महोत्सव 2026 का शुभारंभ शिव आरती, दीपोत्सव और भव्य आतिशबाजी के साथ किया गया। आज शाम लगभग 7 बजे पाली शिव मंदिर घाट पर आयोजित कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए।

दीपों की जगमगाती रोशनी, सरोवर तट का शांत वातावरण और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूरा क्षेत्र धार्मिक और सांस्कृतिक आस्था से सराबोर नजर आया।

महोत्सव का शुभारंभ छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, श्रम, उद्योग, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इस अवसर पर शिव आरती, गंगा आरती और धूप आरती का आयोजन किया गया। मंत्री देवांगन सहित अन्य अतिथियों ने पाली के ऐतिहासिक शिव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।

दीपोत्सव के दौरान शिव मंदिर परिसर और सरोवर के चारों ओर हजारों दीप प्रज्वलित किए गए, जिससे पूरा क्षेत्र प्रकाशमय हो उठा। आतिशबाजी ने आयोजन को और आकर्षक बना दिया। धार्मिक आयोजन के साथ सांस्कृतिक विरासत और स्थानीय परंपराओं की भी सुंदर झलक देखने को मिली।

कार्यक्रम में कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, पाली-तानाखार विधायक तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम, कोरबा महापौर संजू देवी राजपूत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष निकिता मुकेश जायसवाल, नगर पंचायत पाली अध्यक्ष अजय जायसवाल, ग्राम पंचायत केराझरिया की सरपंच गिरजा सत्यनारायण पैंकरा सहित अन्य जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। प्रशासनिक अमले से कलेक्टर कुणाल दुदावत और पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

पाली महोत्सव के शुभारंभ के साथ ही क्षेत्र में उत्सव का माहौल बन गया है और आगामी दिनों में विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

हिन्दुस्थान समाचार/ हरीश तिवारी

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी