Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

जयपुर, 14 फरवरी (हि.स.)। सोमवार जौहरी बाजार और बड़ी चौपड़ पर पाइप लाइन का दुरुस्ती करण होने के कारण सुबह 5 से 11 बजे तक शहर के विभिन्न इलाकों में जल आपूर्ति ठप रहेंगी। बताया जा रहा है कि नगर खंड द्वितीय उत्तर मिस्त्री थाना क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 7 सौ एमएम व्यास की ट्रांसफर मेन पाइपलाइन पर वाल्व लगाने और उसका चैम्बर बनाने का कार्य किया जाएगा। जिसके चलते शहर के विभिन्न इलाकों में सुबह 5 से 11 बजे तक पानी सप्लाई बंद रहेगी। यह कार्य जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, राजस्थान द्वारा किया जा रहा है। जयपुर की चारदीवारी क्षेत्र में पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी। यह कार्य जौहरी बाजार और बड़ी चौपड़ क्षेत्र में किया जाएगा।
वाल्व व चेंबर बनाने के कार्य को लेकर सुबह 5 से 11 बजे तक पुरानी बस्ती, चौकड़ी तोपखाना देश, चौकड़ी तोपखाना हुजूरी, गंगापोल चौकड़ी सुबह तक निम्न इलाकों में पेयजल सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी। इसी के साथ चौकड़ी मोदी खाना, चौकड़ी विश्वेश्वर, चौकड़ी सरहद निम्न इलाकों में जलापूर्ति आंशिक रूप से प्रभावित रहेगी। विभाग ने आमजन से अपील की है कि वे पहले से आवश्यक पेयजल का भंडारण कर लें, ताकि कार्य के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश