जम्मू-कश्मीर में मुठभेड़, कठुआ के बिलावर इलाके में मारा गया जैश कमांडर उस्मान
जम्मू, 23 जनवरी (हि.स.)। जम्मू और कश्मीर पुलिस, सेना और सीआरपीएफ के संयुक्त अभियान में कठुआ जिले के बिलावर इलाके में जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) से जुड़े एक पाकिस्तानी आतंकवादी को मार गिराया गया है। पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) जम्मू भीम सेन तुती ने बता
किश्तवाड में आतंकवादियों को पकड़ने के लिए जारी व्यापक तलाशी अभियान तीसरे दिन भी जारी


जम्मू, 23 जनवरी (हि.स.)। जम्मू और कश्मीर पुलिस, सेना और सीआरपीएफ के संयुक्त अभियान में कठुआ जिले के बिलावर इलाके में जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) से जुड़े एक पाकिस्तानी आतंकवादी को मार गिराया गया है।

पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) जम्मू भीम सेन तुती ने बताया कि यह अभियान जम्मू-कश्मीर पुलिस की एक छोटी टीम ने सेना और सीआरपीएफ के साथ मिलकर कठुआ जिले के बिलावर इलाके में चलाया। इसी मुठभेड़ में जैश कमांडर उस्मान मारा गया। इसके बाद कठुआ पुलिस ने सीआरपीएफ और भारतीय सेना के साथ मिलकर ऑपरेशन तेज कर दिया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अभियान जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह