Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

मदुरै, 15 जनवरी (हि.स.)। थाई तिरुनाल पोंगल पर्व के अवसर पर मदुरै के अवनियापुरम में चल रही जल्लीकट्टू प्रतियोगिता में बैलाें काे काबू
करने के प्रयास में अब तक 32 लाेग घायल हुए हैं। जिनमें से पांच लाेगाें की स्थिति गंभीर देखते हुए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हर वर्ष तमिल के पारंपरिक खेल जल्लीकट्टू का आयोजन पोंगल पर्व के दिन मदुरै के अवनियापुरम में किया जा रहा है। यहां के बाद के अगले कुछ दिनों में पालामेडु और अलंगानल्लूर में भी जल्लीकट्टू खेल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए एक हजार बैलों और 550 बैलाें काे काबू करने वाले खिलाड़ियों को ऑनलाइन टोकन जारी किए गए हैं।
गुरुवार काे पोंगल के दिन अवनियापुरम में जल्लीकट्टू प्रतियोगिता धूमधाम से शुरू हुई है। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन राज्य के पंजीकरण एवं वाणिज्य कर विभाग के मंत्री मूर्ति ने झंडा दिखाकर किया। तिरुप्परंकुंद्रम रोड स्थित भद्रकाली अम्मन मंदिर के पास मैदान पर आयोजित इस प्रतियाेगिता में 1,100 बैल और लगभग 600 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। यहां अब तक नाै राउंड हाे चुके हैं। अवनियापुरम जल्लीकट्टू प्रतियोगिता का 9वें राउंड तक कुल 445 खिलाड़ी मैदान में उतर चुके हैं। अवनियापुरम जल्लीकट्टू प्रतियोगिता में कुल 32 लोग घायल हुए हैं। इनमें 17 बैल-थामने वाले खिलाड़ी, 14 बैल मालिक और एक दर्शक शामिल हैं। सभी को प्राथमिक उपचार दिया गया है, जबकि गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रशासन ने खेल के दाैरान घायल होने वालों के उपचार के लिए अवनियापुरम सरकारी मिडिल स्कूल में 15 बिस्तरों का एक अस्थाई अस्पतालबनाया गया है। यहां आवश्यक चिकित्सा उपकरणों के साथ एक प्राथमिक उपचार केंद्र स्थापित किया गया है। साथ ही एक साै डॉक्टरों की टीम और 12 एंबुलेंस भी तैयार रखी गई हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Dr. Vara Prasada Rao PV