Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

रांची, 8 दिसंबर (हि.स.)। रांची में मारवाड़ी युवा मंच दक्षिण शाखा की ओर से आयोजित मारवाड़ी बैडमिंटन चैंपियनशिप का समापन सोमवार को जैप इनडोर बैडमिंटन स्टेडियम में हुआ। प्रतियोगिता के सभी वर्गों में प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
विजेताओं में सिंगल्स में मोक्ष केजरीवाल ने हेमंत बियानी को हराकर खिताब अपने नाम किया, जबकि डबल्स में गौरव पोद्दार और ऋषभ सेकारईया की जोड़ी ने ललित केजरीवाल और मोक्ष केजरीवाल को मात दी। मिक्स डबल्स में रोहित शारदा और बिना शारदा विजेता रहे।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय के साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। मंच द्वारा झारखंड के बैडमिंटन खिलाड़ी सागर बंजारा और शांभवी बर्मन को विशेष सम्मान दिया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष ऋषभ रामपुरिया ने की तथा मंच संचालन रोहित शारदा ने किया। धन्यवाद ज्ञापन संयोजक समर्थ तायल और आशीष मंगल ने दिया।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सचिव राघव शारदा, कोषाध्यक्ष श्रीरामचंद्र अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष बालवीर जैन सहित कई पदाधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इनडोर स्टेडियम के कोच मनोज तिवारी और उनकी टीम ने रेफरी व स्कोरिंग में सहयोग किया। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित थे।----------------
हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar