कर्नाटक के विजयपुरा में भीषण आग में सात दुकानें जलकर राख
विजयपुरा, 28 नवंबर (हि.स.)। कर्नाटक राज्य के विजयपुरा शहर के लिंगा गुडी रोड पर गुरुवार देर रात आग लगने से सात दुकानें जलकर राख हो गई और एक मकान को भी नुकसान पहुंचा है। आग के दौरान दुकानों पर रखे दो गैस सिलेंडर फटने से स्थिति और भयावह हो गई।दमकलकर्
Fire


विजयपुरा, 28 नवंबर (हि.स.)। कर्नाटक राज्य के विजयपुरा शहर के लिंगा गुडी रोड पर गुरुवार देर रात आग लगने से सात दुकानें जलकर राख

हो गई और एक मकान को भी नुकसान पहुंचा है। आग के दौरान दुकानों पर रखे दो गैस सिलेंडर फटने से स्थिति और भयावह हो गई।दमकलकर्मियों ने बड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया।

जानकारी के अनुसार शहर के लिंगा गुडी रोड पर कल देर रात एक खाने-पीने की दुकान में आग लग गई। बाद में यह आग पास की एक दुकान, चाय की दुकान और अन्य दुकानाें तक फैल गई। आग खाने-पीने की दुकान और चाय की दुकान तक फैल गई। सूचना पर दमकल विभाग के कर्मी

माैके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। उसी दाैरान दुकानाें में रखे गैस सिलेंडरों में विस्फाेट हाे गया। गनीमत रही कि दमकलकर्मी उसकी चपेट

में आने से बच गए। दमकलकर्मियों ने माैके से पांस गैस सिलेंडराें काे निकालकर एक बड़ी दुर्घटना को टाल दिया। आग लग गई। बताया जा रहा है कि एक जलती सिगरेट फेंकने से आग लगी थी। इस आग में कुल 7 दुकानें जलकर खाक हो गईं और दुकान के बगल वाले घर की खिड़कियां और दरवाजे भी जल गए। विजयपुरा के आदर्श नगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश महादेवप्पा