आश्रम के भण्डारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
हरिद्वार, 16 अगस्त (हि.स.)। कनखल थाना क्षेत्र स्थित श्री यंत्र मंदिर आश्रम में एक व्यक्ति ने फांसी लगारक आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले
प्तीकातमक फाेटाे


हरिद्वार, 16 अगस्त (हि.स.)। कनखल थाना क्षेत्र स्थित श्री यंत्र मंदिर आश्रम में एक व्यक्ति ने फांसी लगारक आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक श्री यंत्र मंदिर आश्रम के भण्डारी का कार्य करने वाले प्रकाश चन्द्र जोशी उम्र 65 वर्ष ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या कर तब पता चला जब काफी समय तक प्रकाश का कमरा नहीं खुला। आश्रम के कर्मचारियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा खोला। दरवाजा खोलते ही प्रकाश का शव रस्सी से झूलता मिला। पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला