Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

नई टिहरी, 16 अगस्त (हि.स.)। नशे और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक युवक को 8 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। एसएसपी श्वेता चौबे ने बताया कि नशा तस्करी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत जिले में लगातार चेकिंग और कार्रवाई की जा रही है।
बताया कि कोतवाली चंबा की टीम ने चेकिंग के दौरान मुकेश सिंह पंवार निवासी टी-स्टेट बंजारावाला देहरादून को गिरफ्तार किया है। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 8 ग्राम स्मैक बरामद हुई। उसके खिलाफ में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम में एसएचओ विपिन बहुगुणा, एएसआई राकेश राणा, कांस्टेबल रामचंद्र, सुबोध नेगी, नितेश राणा शामिल थे।
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी