Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

नई टिहरी, 16 अगस्त (हि.स.)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सघन चेकिंग अभियान के दौरान कैंपटी थाना पुलिस ने जौनपुर ब्लॉक के अगलाड़ पुल के समीप एक युवक को 50 जिंदा अवैध 12 बोर कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। एसएसपी श्वेता चौबे ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिले में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की लगातार चेकिंग की जा रही है।
पुलिस टीम ने अगलाड़ पुल के समीप अभियान दौरान एक संदिग्ध युवक की तलाशी लेने पर उसके बैग से 50 जिंदा अवैध 12 बोर कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने जयवीर सिंह निवासी ग्राम चंदवाण गांव निवासी नैनबाग को मौके से गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया कि आरोपी से पूछताछ कर इन कारतूसों को ले जाने का कारण पूछा जा रहा है।
पुलिस टीम में नैनबाग चौकी प्रभारी मंगेश कुमार, कांस्टेबल अंकित रावत शामिल रहे। एसएसपी ने बताया कि गैर कानूनी गतिविधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान निरंतर जारी रहेगा।
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी