न्यू टाउन के फ्लैट में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, लिव-इन पार्टनर मिला घायल
कोलकाता, 20 जुलाई (हि. स.)। कोलकाता के न्यू टाउन इलाके में किराये के एक फ्लैट से 25 वर्षीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान उत्तर 24 परगना के बैरकपुर निवासी तृषा साहा के रूप में हुई है। व
न्यू टाउन के फ्लैट में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, लिव-इन पार्टनर मिला घायल


कोलकाता, 20 जुलाई (हि. स.)। कोलकाता के न्यू टाउन इलाके में किराये के एक फ्लैट से 25 वर्षीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान उत्तर 24 परगना के बैरकपुर निवासी तृषा साहा के रूप में हुई है। वहीं, फ्लैट से उनके लिव-इन पार्टनर सौविक राय गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिले हैं। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बिधाननगर पुलिस कमिश्नरेट ने सोमवार को जारी बयान में बताया कि रविवार देर रात न्यू टाउन थाना क्षेत्र के चंडीबेड़िया स्थित एक आवासीय परिसर के फ्लैट से तृषा साहा का शव बरामद किया गया। उसी फ्लैट से उनके लिव-इन पार्टनर सौविक राय भी घायल अवस्था में मिले। उनके हाथ की नस कटी हुई थी। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

पुलिस के अनुसार, तृषा और सौविक पिछले करीब चार महीने से उक्त फ्लैट में किराये पर रह रहे थे। घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक जांच में पुलिस सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है और किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया है।

जांच के दौरान पुलिस को मृतका के शरीर पर चोट के कई निशान मिले हैं। वहीं, सौविक के घायल होने की परिस्थितियों की भी जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना से पहले दोनों के बीच किसी प्रकार का विवाद हुआ था या नहीं।

सोमवार को मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों और घटना की परिस्थितियों के बारे में स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी।

जांच के हित में पुलिस ने फ्लैट को सील कर दिया है। अस्पताल में भर्ती सौविक राय की हालत में सुधार होने पर उनसे पूछताछ की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / ओम पराशर