Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

जम्मू,, 20 जुलाई (हि.स.)।
जम्मू के बिश्नाह थाना क्षेत्र स्थित हेरिटेज कॉलोनी से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुई एक बोलेरो गाड़ी खेतों से लावारिस हालत में बरामद हुई है। सूचना मिलते ही बिश्नाह पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बोलेरो खेतों में खड़ी मिली। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वाहन वहां कैसे पहुंचा और इसके पीछे क्या कारण हैं।
आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति सामने आएगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता