Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

- कलेक्टर के निर्देश पर गए आबकारी विभाग के दल ने विभिन्न बस्तियों में किया निरीक्षण
ग्वालियर, 20 जुलाई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में शराब के अवैध निर्माण, भण्डारण एवं विक्रय के खिलाफ कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर अभियान बतौर कार्रवाई की जा रही है। इस कड़ी में सोमवार को आबकारी विभाग के दल ने ग्वालियर शहर में खासतौर पर स्कूलों के समीप की बस्तियों में निरीक्षण अभियान चलाया।
आबकारी विभाग के दल द्वारा शहर में जिन स्कूलों के समीप की बस्तियों में विशेष जांच की गई, उनमें ड्रीम इंडिया स्कूल, संस्कार वैली स्कूल, नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, नोबल माइंड इंटरनेशनल स्कूल, सांदीपनि पटेल स्कूल व आईटीएम यूनिवर्सिटी के नजदीक स्थित बस्तियां शामिल हैं। इसके अलावा पटेल ढाबा सिरोल रोड सहित शहर की अन्य बस्तियों के संदिग्ध घरों में तलाशी ली गई। इस दौरान जहां-जहां शराब से संबंधित अवैध गतिविधियां पाई गईं उनसे संबंधित आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किए गए।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर