भारी बारिश व फ्लैश फ्लड की आशंका के बीच कठुआ पुलिस की एडवाइजरी जारी, लोगों से सतर्क रहने की अपील
कठुआ, 20 जुलाई (हि.स.)। जिले में लगातार बिगड़ते मौसम और भारी वर्षा के चलते फ्लैश फ्लड की आशंका को देखते हुए कठुआ पुलिस ने आम जनता के लिए एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जारी दिशा-निर्देशों
Kathua Police issues advisory amidst the threat of heavy rain and flash floods; urges people to remain alert.


कठुआ, 20 जुलाई (हि.स.)। जिले में लगातार बिगड़ते मौसम और भारी वर्षा के चलते फ्लैश फ्लड की आशंका को देखते हुए कठुआ पुलिस ने आम जनता के लिए एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करें।

एडवाइजरी के अनुसार लोगों को सभी जल स्रोतों जैसे नदियों, नालों, झीलों और झरनोंकृसे दूर रहने की सलाह दी गई है। किसी भी स्थिति में इन स्थानों के पास जाना, खड़ा होना या कैंप करना जोखिम भरा हो सकता है। इसके अलावा मछली पकड़ने, नौकायन, तैराकी या अन्य जल गतिविधियों को तत्काल प्रभाव से बंद रखने को कहा गया है। पुलिस ने विशेष रूप से चेताया है कि लोग पानी के किनारे फोटो या सेल्फी लेने से बचें क्योंकि नदी किनारे अचानक धंस सकते हैं। साथ ही सूखे नालों, नदी तल या ड्रेनेज क्षेत्रों से भी दूर रहने की सलाह दी गई है क्योंकि ये कुछ ही मिनटों में तेज बहाव वाले पानी से भर सकते हैं।

एडवाइजरी में यह भी स्पष्ट किया गया है कि किसी भी स्थिति में जलभराव वाली सड़कों, पुलों या लो-वॉटर क्रॉसिंग को पार करने का प्रयास न करें। अभिभावकों से अपील की गई है कि वे बच्चों को खुले नालों, पुलियों और जमा पानी के पास न जाने दें। कठुआ पुलिस ने यह भी कहा है कि यदि कोई व्यक्ति पानी में फंस जाता है तो खुद बचाव करने के लिए पानी में न कूदें, बल्कि रस्सी या तैरने योग्य वस्तु फेंककर मदद करें और तुरंत आपातकालीन सेवाओं को सूचित करें। किसी भी आपात स्थिति में सहायता के लिए पुलिस कंट्रोल रूम कठुआ के नंबर 09858034100 और 01922-234100 पर संपर्क करने या 112 डायल करने की अपील की गई है। कठुआ पुलिस ने दोहराया है कि आपकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है, और लोगों से सतर्क, जागरूक और सुरक्षित रहने की अपील की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया