जम्मू पुलिस ने जब्त 11 वाहनों की नीलामी कर जुटाए 14.27 लाख रुपये
जम्मू,, 20 जुलाई (हि.स.)। जम्मू पुलिस ने मादक पदार्थ एवं मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम की धारा 52-ए के तहत जब्त किए गए वाहनों की सार्वजनिक नीलामी कर 14.27 लाख रुपये का राजस्व अर्जित किया। जिला पुलिस लाइन (डीपीएल) जम्मू में आयोजित इस नीलामी की निगरा
जम्मू पुलिस ने जब्त 11 वाहनों की नीलामी कर जुटाए 14.27 लाख रुपये


जम्मू,, 20 जुलाई (हि.स.)।

जम्मू पुलिस ने मादक पदार्थ एवं मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम की धारा 52-ए के तहत जब्त किए गए वाहनों की सार्वजनिक नीलामी कर 14.27 लाख रुपये का राजस्व अर्जित किया।

जिला पुलिस लाइन (डीपीएल) जम्मू में आयोजित इस नीलामी की निगरानी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जम्मू जोगिंदर सिंह ने की। नीलामी समिति में एसपी मुख्यालय, डीएसपी डीएआर, डीएसपी मुख्यालय, डीएसपी एएनटीएफ और लेखा अधिकारी शामिल थे।

खुली और पारदर्शी बोली प्रक्रिया के माध्यम से कुल 11 जब्त वाहनों की नीलामी की गई। नीलामी से प्राप्त 14,27,000 रुपये की राशि नियमानुसार सरकारी खजाने में जमा कराई जाएगी।

पुलिस ने कहा कि यह कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों और सक्षम प्राधिकारी के निर्देशों के अनुसार पूरी पारदर्शिता और कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए की गई।

जम्मू पुलिस ने दोहराया कि नशा तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ-साथ जब्त संपत्तियों के समयबद्ध और पारदर्शी निस्तारण का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता