Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

रांची, 20 जुलाई (हि.स.)। झारखंड मंत्रिपरिषद् की बैठक मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित होगी। बैठक धुर्वा स्थित प्रोजेक्ट भवन के मंत्रिपरिषद् कक्ष में होगी, जिसमें विभिन्न विभागों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विचार-विमर्श कर निर्णय लिए जाने की संभावना है।
मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। विभाग के अनुसार, बैठक में राज्यहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर चर्चा होगी और विभिन्न प्रस्तावों को मंजूरी दी जा सकती है।------------
हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak