Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

पलामू, 20 जुलाई (हि.स.)। पलामू जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के नौगढ़ गांव में रविवार दोपहर मोटर पंप का तार जोड़ने के क्रम में करंट लगने से इसी गांव के 55 वर्षीय यशवंत प्रजापति की मौत हो गई।
यशवंत सिंचाई करने के लिए ट्रांसफार्मर के पास मोटर का तार जोड़ रहे थे। इसी क्रम में घटना हुई। हालांकि उन्हें इलाज के लिए पांकी समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पांकी में मौत होने के वावजूद वहां पोस्टमार्टम की नहीं कराई गई।
परिजन मुआवजा के लालच में शव लेकर मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंच गए और पोस्टमार्टम के लिए रिपोर्ट तैयार कराने के क्रम में 11 हजार हाईटेंशन तार में सटकर मौत का कारण बता दिया। इसी रिपोर्ट के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
इस बीच एमएमसीएच कैंप पुलिस ने जब परिजन एवं ग्रामीणों का बयान लिया तो सच्चाई सामने आ गई।
इस बीच सोमवार को मौके पर पहुंचे दिव्या भगत, ललन प्रजापति सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ता ने मामले में हस्तक्षेप किया और शव को पोस्टमार्टम हाउस से बिना अंतिम परीक्षण कराए वापस ले गए। परिजनों ने लिख कर दिया कि वह पोस्टमार्टम कराने के पक्ष में नहीं हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / दिलीप कुमार