अनूपपुर: सुबह से रुक-रुक कर बूंदाबांदी, पिछले 24 घंटे में .9 इंच बारिश रिकॉर्ड, पिछडी बुआई
अनूपपुर, 20 जुलाई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में लगातार दूसरे दिन सोमवार को मानसून सक्रिय है। सुबह से रुक-रुक कर बूंदाबांदी, जबकि दोपहर बाद हल्की तेज रिमझिम बारिश का दौर जारी हैं। दिनभर बादल छाए रहे। गरज-चमक के साथ बिजली भी कड़की। बारिश
खेताे में धान की राेपाई करते किसान


अनूपपुर, 20 जुलाई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में लगातार दूसरे दिन सोमवार को मानसून सक्रिय है। सुबह से रुक-रुक कर बूंदाबांदी, जबकि दोपहर बाद हल्की तेज रिमझिम बारिश का दौर जारी हैं। दिनभर बादल छाए रहे। गरज-चमक के साथ बिजली भी कड़की। बारिश से किसानों ने राहत महसूस की है, हालांकि जिले में अब तक खरीफ की मात्र 31 प्रतिशत बुआई ही हो पाई है।

यह बारिश अनूपपुर सहित जैतहरी, राजेंद्रग्राम, डैखल, फुनगा, कोतमा, बिजुरी और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में दर्ज की गई। काले बादलों और वर्षा की तीव्रता को देखते हुए रात में भी बारिश की संभावना है। पिछले 24 घंटों में जिले में औसतन 2.1 मिमी (लगभग 0.09 इंच) वर्षा दर्ज की गई है। वर्षामापी केंद्रों के अनुसार, कोतमा में 5 मिमी, बिजुरी में 6 मिमी, पुष्पराजगढ़ में 2.3 मिमी, अमरकंटक में 1 मिमी और बेनीबारी में 2.2 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।

बुआई की तैयारी

ग्राम पिपरिया के किसानों राजू पटेल ने बताया कि इस प्रकार की रिमझिम बारिश जमीन में गहराई तक नमी बनाती है, जो धान की पहले से बुवाई कर चुके किसानों और बुआई की तैयारी कर रहे किसानों दोनों के लिए फायदेमंद है। अधीक्षक भू-अभिलेख कार्यालय के अधिकारी प्रदीप मोगरे ने बताया कि मानसून अब सक्रिय हो गया है और बारिश का सिलसिला बना रहेगा। उन्होंने मध्यम वर्षा की संभावना जताई, जिसे किसानों के लिए अच्छी बताया।

कृषि विभाग के आंकड़ों के अनुसार, जिले में इस वर्ष 1 लाख 85 हजार हेक्टेयर में खरीफ फसल का लक्ष्य रखा गया है। इसमें से अब तक लगभग 30 प्रतिशत यानी 60 हजार हेक्टेयर पर ही रोपाई हो पाई है। धान की 97,500 हेक्टेयर में से मात्र 20 प्रतिशत, मक्का की 13,550 हेक्टेयर में से 90 प्रतिशत, कोदो-कुटकी की 23,500 हेक्टेयर में से 20 प्रतिशत, अरहर की 19,300 हेक्टेयर में से 39 प्रतिशत, उड़द की 12,500 हेक्टेयर में से 49 प्रतिशत और सोयाबीन की 6,000 हेक्टेयर में से 90 प्रतिशत बुआई हुई है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला