राहुल गांधी-आय से अधिक संपत्ति मामला : इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ में हुई इन-चैंबर सुनवाई
लखनऊ, 20 जुलाई (हि.स.)। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से जुड़े आय से अधिक संपत्ति मामले में इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ बेंच में सोमवार काे सुनवाई हुई। कोर्ट ने पहले सीबीआई, ईडी समेत 10 केंद्रीय एजेंसियों को प्रारंभिक जांच रिपोर्ट दाखिल
इलाहाबाद हाईकोर्ट


लखनऊ, 20 जुलाई (हि.स.)। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से जुड़े आय से अधिक संपत्ति मामले में इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ बेंच में सोमवार काे सुनवाई हुई। कोर्ट ने पहले सीबीआई, ईडी समेत 10 केंद्रीय एजेंसियों को प्रारंभिक जांच रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया था, लेकिन आज इन-चैंबर सुनवाई हुई है। अब इस मामले की अगली सुनवाई अब 20 अगस्त को होगी।

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में इस क्रिमिनल रिट पिटीशन पर सोमवार को इन-चैंबर सुनवाई हुई। उल्लेखनीय है कि इस मामले में 12 मई 2026 को हाईकोर्ट ने सभी संबंधित एजेंसियों को आठ सप्ताह के भीतर प्रारंभिक जांच रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया था। उसी आदेश के अनुपालन में सुनवाई हुई है। यह याचिका भाजपा के सदस्य एस. विग्नेश शिशिर ने व्यक्तिगत रूप से (इन पर्सन) दाखिल की है। याचिका में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं रायबरेली से सांसद राहुल गांधी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के आरोपों की केंद्रीय एजेंसियों से जांच कराने की मांग की गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / शिव सिंह