Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

खड़गपुर, 20 जुलाई (हि. स.)। पश्चिम मेदिनीपुर जिले के बेलदा थाना क्षेत्र के सालाजपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग-16 पर सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान दांतन थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव निवासी अभिजीत कामिल्या के रूप में हुई है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, अभिजीत कामिल्या रविवार देर रात अपनी पत्नी के भाई के नवजात शिशु को देखने के लिए बेलदा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल आए थे। अस्पताल से घर लौटने के दौरान सालाजपुर क्षेत्र में उनकी गाड़ी की किसी दूसरे वाहन से टक्कर हो गई। दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल बेलदा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज शुरू हुई थी। सोमवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पाकर बेलदा थाना की पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए खड़गपुर महकमा अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता