कांवड़ यात्रा को लेकर चंद्रचूड़ मंदिर में सहायता शिविर
पश्चिम बर्दवान, 20 जुलाई (हि. स.)। पवित्र कांवड़ यात्रा को देखते हुए सोमवार को राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित चंद्रचूड़ मंदिर परिसर में राज्य सरकार के सूचना एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग की ओर से सहायता शिविर लगाया गया। शिविर का निरीक्षण आसनसोल-दु
चंद्रचूर मंदिर का जज लेने पहुंचे डीएम और सीपी


पश्चिम बर्दवान, 20 जुलाई (हि. स.)। पवित्र कांवड़ यात्रा को देखते हुए सोमवार को राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित चंद्रचूड़ मंदिर परिसर में राज्य सरकार के सूचना एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग की ओर से सहायता शिविर लगाया गया। शिविर का निरीक्षण आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के पुलिस आयुक्त डॉ. प्रणव कुमार, पश्चिम बर्दवान के जिलाधिकारी एस. पोन्नमबलम तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने किया।

इस मौके पर जिलाधिकारी एस. पोन्नमबलम ने बताया कि पश्चिम बंगाल सरकार के सूचना एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग के निर्देश पर पूरे राज्य के साथ-साथ पश्चिम बर्दवान जिले के विभिन्न स्थानों पर कांवड़ यात्रियों की सुविधा के लिए सहायता शिविर लगाए गए हैं। इसी क्रम में चंद्रचूड़ मंदिर परिसर में भी यह शिविर स्थापित किया गया है, जहां श्रद्धालुओं को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि चंद्रचूड़ मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। विशेष रूप से सुबह के समय आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त रोशनी, आवश्यक सहायता और अन्य बुनियादी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं, ताकि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो तथा सभी श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष विश्वकर्मा