देशी शराब के साथ एक आरोपित गिरफ्तार
हाथरस, 19 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में सहपऊ थाना पुलिस ने रविवार सुबह वाहन चेकिंग के दौरान युवक को 19 अवैध देशी शराब के पाउच के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बरामद शराब जब्त कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की
देशी शराब सहित एक दबोचा


हाथरस, 19 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में सहपऊ थाना पुलिस ने रविवार सुबह वाहन चेकिंग के दौरान युवक को 19 अवैध देशी शराब के पाउच के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बरामद शराब जब्त कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की है।

क्षेत्राधिकारी जेएन अस्थाना ने बताया कि रविवार सुबह कोतवाली पुलिस सहपऊ सिखरा मार्ग पर नियमित चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक युवक संदिग्ध अवस्था में आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की, लेकिन वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका और पुलिस को गुमराह करने का प्रयास करने लगा। संदेह होने पर पुलिस ने उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके बैग से 19 पाउच अवैध देशी शराब बरामद हुई। पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम शंकर निवासी गांव सिखरा, बताया। थाना पुलिस ने बरामदगी के आधार पर आरोपित के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

सीओ जेएन अस्थाना ने यह भी बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे और अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मदन मोहन राना