खेत से लौट रहे युवक की धारदार हथियार से हत्या
अमेठी, 20 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद अंतर्गत मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के भद्दौर गांव में रविवार देर रात खेत से घर लौट रहे एक युवक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ल
रोते विलखते परिजन


घर पर पहरा देता पुलिस


मृतक की फाइल फोटो


अमेठी, 20 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद अंतर्गत मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के भद्दौर गांव में रविवार देर रात खेत से घर लौट रहे एक युवक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आरोपितों की तलाश शुरू कर दी।

भद्दौर गांव निवासी रामकरन (40) रविवार रात करीब 11:30 बजे आवारा पशुओं से खेत की रखवाली करने के बाद घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में घात लगाए बैठे कुछ लोगों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में रामकरन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची मुसाफिरखाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने साक्ष्य संकलित कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

कोतवाल विवेक कुमार सिंह ने सोमवार को बताया कि प्रथम दृष्टया मामला जमीनी विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मृतक के भाई और भतीजे के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश त्रिपाठी