Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

मीरजापुर, 19 जुलाई (हि.स.)। चुनार पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह के पांच अपराधिधाें काे गिरफ्तार किया है।
कोतवाल विजय शंकर सिंह ने बताया कि थाना चुनार पुलिस ने पूर्व में दर्ज वाहन चोरी के मुकदमे की विवेचना के दौरान बेवकूफ चाय की दुकान के पास दीक्षितपुर क्षेत्र से विशाल बिंद, विकास बिंद, चंद्रमा उर्फ बाबू, गुलशन कुमार और लोकनाथ उर्फ लोकू को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से पहले चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद हुईं। पूछताछ और निशानदेही पर पुलिस ने विभिन्न स्थानों से चोरी की गई सात अन्य मोटरसाइकिलें और 11 मोबाइल फोन भी बरामद कर लिए। विशाल बिंद के पास से एक अवैध .315 बोर तमंचा और एक जिंदा कारतूस भी मिला।
कोतवाल ने बताया कि पूछताछ में आरोपिताें ने स्वीकार किया कि उनका एक संगठित गिरोह है, जो विभिन्न स्थानों से मौका देखकर मोटरसाइकिलें चोरी करता था। पहचान छिपाने के लिए चोरी के बाद वाहनों की नंबर प्लेट हटा दी जाती थी और उन्हें अलग-अलग स्थानों पर छिपाकर रखा जाता था। बाद में मोटरसाइकिलों को बेचकर मिले रुपये आपस में बांट लेते थे और उसी से परिवार का भरण-पोषण करते थे। पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और चोरी के नेटवर्क की भी जांच कर रही है।
----------------
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा