खड़गपुर के तृणमूल नेता देवाशीष चौधरी गिरफ्तार
खड़गपुर, 19 जुलाई (हि.स.)। पश्चिम मेदिनीपुर जिले के खड़गपुर में तृणमूल कांग्रेस के जिला अध्यक्ष देवाशीष चौधरी उर्फ मुनमुन को पुलिस ने शनिवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। उन पर हत्या के प्रयास, धमकी देने तथा जमीन कब्जाने सहित कई गंभीर आरोप हैं। पुलिस
पूर्व तृणमूल पार्षद तृणमूल नेता देवाशीष चौधरी


खड़गपुर, 19 जुलाई (हि.स.)। पश्चिम मेदिनीपुर जिले के खड़गपुर में तृणमूल कांग्रेस के जिला अध्यक्ष देवाशीष चौधरी उर्फ मुनमुन को पुलिस ने शनिवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। उन पर हत्या के प्रयास, धमकी देने तथा जमीन कब्जाने सहित कई गंभीर आरोप हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, देवाशीष चौधरी के खिलाफ एक ग्रामीण महिला को जान से मारने की धमकी देने, भय दिखाने और जमीन हड़पने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया गया था। इसी मामले में खड़गपुर टाउन थाना पुलिस ने उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें गिरफ्तार किया।

देवाशीष चौधरी खड़गपुर की राजनीति का एक चर्चित चेहरा रहे हैं। वह पहले कांग्रेस से जुड़े थे और वर्ष 2000 में पार्षद बने थे। बाद में उन्होंने तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया। वर्ष 2006 से 2016 तक वह खड़गपुर शहर तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष रहे तथा 2015 से 2022 तक पार्षद के रूप में भी कार्य किया। वर्तमान में वह तृणमूल कांग्रेस के जिला के पद पर हैं। उनकी पत्नी नमिता चौधरी भी खड़गपुर नगरपालिका के वार्ड संख्या-17 की पार्षद हैं।

पुलिस का कहना है कि आरोपित के खिलाफ भ्रष्टाचार, जमीन कब्जाने, विरोधियों को धमकाने और मारपीट के कई आरोप पूर्व में भी सामने आए थे। पुलिस अब उनके विरुद्ध दर्ज अन्य मामलों और आरोपों की भी जांच कर रही है।

बताया गया है कि गिरफ्तार तृणमूल नेता को रविवार को खड़गपुर अदालत में पेश किया जाएगा। समाचार लिखे जाने तक तृणमूल कांग्रेस की ओर से इस गिरफ्तारी पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई थी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता