Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

क्रीड़ाधिकारी सुनील कुमार सिंह बोले जिला स्तरीय 20 को और मंडल स्तरीय ट्रायल 21 को होगा
मुरादाबाद, 19 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश फुटबाल संघ के समन्वय से प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक फुटबाल प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसके लिए मंडलीय टीम के चयन की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इसके तहत जिले और मंडल स्तर पर चयन ट्रायल्स सोनकपुर स्टेडियम में आयोजित किए जाएंगे।
क्रीड़ाधिकारी सुनील कुमार सिंह ने रविवार को बताया कि जिला स्तरीय चयन ट्रायल 20 जुलाई को दोपहर तीन बजे से शुरू होंगे। इसमें जिले के प्रतिभाशाली खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। वहीं मंडल स्तरीय चयन ट्रायल 21 जुलाई को दोपहर तीन बजे से आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि चयन प्रक्रिया के माध्यम से तैयार की गई मंडलीय टीम आगामी प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक फुटबाल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। यह प्रतियोगिता 1 से 8 अगस्त तक जिला खेल कार्यालय मऊ जनपद में आयोजित की जाएगी।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल