दुष्कर्म एवं पॉक्सो मामले का फरार आरोपित गिरफ्तार
प्रयागराज, 19 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित खुल्दाबाद थाने की पुलिस टीम ने रविवार को दुष्कर्म एवं पॉक्सो अधिनियम से जुड़े गंभीर मामले में फरार चल रहे एक आरोपित युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम आरोपित के खिलाफ विधिक कार्रवा
दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार आरोपित का छाया चित्र


प्रयागराज, 19 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित खुल्दाबाद थाने की पुलिस टीम ने रविवार को दुष्कर्म एवं पॉक्सो अधिनियम से जुड़े गंभीर मामले में फरार चल रहे एक आरोपित युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम आरोपित के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।

पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित फूलपुर थाना क्षेत्र के जनुआडीह खुर्द, बरना बाजार गांव निवासी विश्वजीत उर्फ राज उर्फ गुड्डू है। इसके खिलाफ खुल्दाबाद थाने में इस वर्ष भारतीय न्याय संहिता की धारा 65(1) /65(2) तथा पॉक्सो अधिनियम की धारा 3/4(2)/5(M)/6 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। यह मुकदमा दर्ज होने के बाद से फरार था। मुखबिर की सूचना पर रविवार को विश्वजीत उर्फ राज उर्फ गुड्डू कर्बला बगिया, थाना खुल्दाबाद क्षेत्र से गिरफ्तार किया ।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की गई।

इस कार्रवाई को थाना खुल्दाबाद के उपनिरीक्षक सुनील कुमार यादव, हेड कांस्टेबल हरिकेश रत्ना तथा आरक्षी संजय कुमार बैस की पुलिस टीम ने सफलतापूर्वक अंजाम दिया।

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल