जम्मू पुलिस और एसडीआरएफ ने तवी नदी में फँसे तीन लोगों को बचाया
जम्मू, 19 जुलाई,(हि.स.)। एक तेज़ और बेहतर तालमेल वाले बचाव अभियान में जम्मू पुलिस और स्टेट डिज़ास्टर रिस्पॉन्स फ़ोर्स ने पीर खो मंदिर के पास तवी नदी में पानी का स्तर अचानक बढ़ने के कारण फँसे तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। विश्वसनीय सूत्रों
जम्मू पुलिस और एसडीआरएफ ने तवी नदी में फँसे तीन लोगों को बचाया


जम्मू, 19 जुलाई,(हि.स.)। एक तेज़ और बेहतर तालमेल वाले बचाव अभियान में जम्मू पुलिस और स्टेट डिज़ास्टर रिस्पॉन्स फ़ोर्स ने पीर खो मंदिर के पास तवी नदी में पानी का स्तर अचानक बढ़ने के कारण फँसे तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिलने पर कि नदी में नहाने गए तीन लोग पानी का स्तर अचानक बढ़ने के कारण फँस गए हैं। सूचना मिलते ही एसडीपीओ सिटी नॉर्थ, एसएचओ पुलिस स्टेशन पक्का डंगा, पुलिस पोस्ट प्रभारी चौक चबूतरा और एसडीआरएफ की टीम तुरंत मौके पर पहुँची। एक अच्छी तरह से समन्वित बचाव अभियान के ज़रिए तीनों लोगों को बिना किसी चोट के सुरक्षित बचा लिया गया। तीनों की पहचान रणदीप सिंह पुत्र चमेल सिंह निवासी झुल्लाका मोहल्ला, मुनीष शर्मा पुत्र अशोक शर्मा निवासी अफ़ग़ाना मोहल्ल, विकास कुमार पुत्र कुंदन प्रसाद वर्मा निवासी बिहार (वर्तमान निवासी बस स्टैंड जम्मू के रूप में हुई है।

जम्मू पुलिस और एसडीआरएफ के बीच समय पर की गई कार्रवाई और बेहतर तालमेल ने एक संभावित त्रासदी को टाल दिया और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की। बचाव कार्य के बाद एसडीपीओ सिटी नॉर्थ ने पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम के ज़रिए लोगों से अपील की कि वे तवी नदी के किनारों से दूर रहें खासकर तब जब पानी का स्तर घट-बढ़ रहा हो। माता-पिता को भी सलाह दी गई कि वे सुनिश्चित करें कि उनके बच्चे नदी के पास न जाएँ क्योंकि पानी का स्तर अचानक बढ़ने से जान को गंभीर खतरा हो सकता है।

उन्होंने कहा कि जम्मू पुलिस आम जनता से अपील करती है कि वे नदियों और अन्य जल निकायों के पास खासकर मॉनसून के मौसम में पूरी सावधानी बरतें और किसी भी आपात स्थिति की सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम या निकटतम पुलिस स्टेशन को दें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता