Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

देवघर, 19 जुलाई (हि.स.)।
राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल कर सारठ क्षेत्र का नाम रोशन करने वाली छात्रा नेहा कुमारी के घर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांति मोर्चा (जेएलकेएम) की टीम पहुंची।
पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो के निर्देश पर जिला अध्यक्ष चंदन वर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने नेहा और उनके परिजनों को बधाई देते हुए केंद्रीय अध्यक्ष का शुभकामना संदेश सुनाया।
इस अवसर पर पार्टी के महासचिव पवन कुमार उर्फ विक्की ने कहा कि नेहा की सफलता सीमित संसाधनों और कठिन संघर्ष का परिणाम है। उन्होंने कहा कि नेहा ने यह साबित कर दिया है कि यदि लक्ष्य के प्रति समर्पण, मेहनत और एकाग्रता हो तो किसी भी परिस्थिति में सफलता प्राप्त की जा सकती है।
उन्होंने कहा कि बिना किसी कोचिंग के नीट जैसी कठिन परीक्षा में सफलता हासिल करना पूरे झारखंड के छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणादायक है। पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो ने भी नेहा और उनके परिजनों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष चंदन वर्मा, महासचिव पवन कुमार उर्फ विक्की भाई, अरुण महतो, सचिन दास, टिंकू पोद्दार, राजेश यादव, शमशेर आलम, दीपक रवानी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Anup Kumar Roy