Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

हमीरपुर, 19 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र स्थित ग्राम मवई में रविवार को पारिवारिक विवाद के दौरान एक 80 वर्षीय वृद्ध महिला की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई है । सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपित को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी।
कोतवाल अनूप सिंह ने बताया कि ग्राम मवई में शोभारानी (80) की हत्या कर दी गई है । प्रारंभिक जांच में सामने आया कि बुजुर्ग महिला के पारिवारिक नाती गजेन्द्र राजपूत ने आपसी विवाद के दौरान कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। पंचायतनामा की कार्रवाई के बाद शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। फॉरेसिक टीम को जाँच के लिए लगाया गया है!
काेतवाल ने बताया कि मौक़े से आरोपित गजेन्द्र राजपूत को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है । प्राप्त तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम प्रचलित है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा