Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

सिलीगुड़ी, 19 जुलाई (हि.स.)। सिलीगुड़ी से गंगटोक जाने के रास्ते सेवक रोड पर सात माइल के पास शनिवार रात को सेना के वाहन और एक अन्य गाड़ी के बीच आमने-सामने की टक्कर में तीन साल के एक बच्चे की मौत हो गई।
हादसे में सेना के वाहन में सवार तीन जवान, उनकी पत्नियां और चार बच्चे समेत कुल दस लोग घायल हो गए।
सभी घायलों को सेवक रोड स्थित एक नर्सिंग होम में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, दूसरी ओर से आ रही सिक्किम जा रही गाड़ी में सवार यात्रियों का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार