Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

मुरादाबाद, 19 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद के थाना सिविल लाइंस में तीन महिलाओं समेत पांच लोगों के खिलाफ 4.70 लाख रुपए की धोखाधड़ी में रविवार को रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
मेरठ जिले के टीपीनगर थाना क्षेत्र के विकास नगर निवासी विवेक कुमार ने रामपुर के शहजादनगर के गांव पैगंबरपुर निवासी कंचन, उसकी बहन वीना राजपूत, बरेली निवासी अलीसा अंसारी और अमरोहा निवासी विपिन कुमार व सतीश चंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें उसने बताया कि फेसबुक के माध्यम से 2024 में उसका संपर्क मुरादाबाद महानगर के थाना मझोला के सेक्टर 13 में रहने वाली रामपुर के पैगंबरपुर निवासी कंचन से हुआ। उसने खुद को अमरोहा के एक इंटर कॉलेज में अध्यापक के पद पर तैनात बताया था। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी थी। बीती 10 जून को कंचन अपने पिता की बीमारी के इलाज के लिए उससे 4 लाख 70 हजार रुपये ले लिए लेकिन रकम वापस नहीं दी।
सिविल लाइन सर्किल के क्षेत्राधिकारी अभिनव द्विवेदी ने बताया कि मेरठ निवासी पीड़ित की तहरीर पर रविवार को मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है जांच में जो भी तथा सामने आएंगे उसके आधार पर अग्रिम कार्रवाई व गिरफ्तारी की जाएगी।
---------------------
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल