मुरादाबाद : छेड़खानी के आरोपित की पैरवी करने और धमकाने के मामले में इरशाद गिरफ्तार
मुरादाबाद, 19 जुलाई (हि.स.)। मुरादाबाद महानगर के मझोला थाने की पुलिस ने डिडौरा निवासी इरशाद हुसैन को एक युवती से छेड़खानी करने वाले आरोपित की पैरवी करने और कार्रवाई न करने की धमकी देने के मामले में रविवार दोपहर में गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित युवती ने
युवती से छेड़खानी और आरोपित के खिलाफ पैरवी ना करने की धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार इरशाद।


मुरादाबाद, 19 जुलाई (हि.स.)। मुरादाबाद महानगर के मझोला थाने की पुलिस ने डिडौरा निवासी इरशाद हुसैन को एक युवती से छेड़खानी करने वाले आरोपित की पैरवी करने और कार्रवाई न करने की धमकी देने के मामले में रविवार दोपहर में गिरफ्तार कर लिया।

पीड़ित युवती ने अमरजीत के खिलाफ छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में आरोपित जेल भेजा गया था। जिसमें उसने बताया कि वह बीती 12 मई को कचहरी गई थी। वहां से लौटते समय महिला थाने के पास डिडौरा निवासी इरशाद हुसैन और उसका साथी मिल गया था। आरोप है कि आरोपित ने पीड़िता के साथ पहले छेड़छाड़ की थी और फिर उसे धमकाया था कि वह अमरजीत के मामले में पैरवी न करे।

सिविल लाइन सर्किल के क्षेत्राधिकारी अभिनव द्विवेदी ने रविवार को बताया कि उक्त मामले में गिरफ्तार आरोपित इरशाद हुसैन को कानूनी कार्रवाई पूरी कर आज शाम न्यायालय में पेश किया जाएगा।

--------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल