बर्नपुर में चेतना शाखा सावन मेले का भव्य शुभारंभ
पश्चिम बर्दवान, 19 जुलाई (हि. स.)। सावन के पावन अवसर पर बर्नपुर राजस्थानी धर्मशाला में मारवाड़ी युवा मंच, बर्नपुर चेतना शाखा की ओर से आयोजित ''सावन मेला'' का भव्य शुभारंभ किया गया। मेले का उद्घाटन पश्चिम बंगाल सरकार की शहरी विकास एवं नगरपालिका मा
सावन मेले का उद्घाटन करती मंत्री अग्निमित्र पाल


पश्चिम बर्दवान, 19 जुलाई (हि. स.)। सावन के पावन अवसर पर बर्नपुर राजस्थानी धर्मशाला में मारवाड़ी युवा मंच, बर्नपुर चेतना शाखा की ओर से आयोजित 'सावन मेला' का भव्य शुभारंभ किया गया। मेले का उद्घाटन पश्चिम बंगाल सरकार की शहरी विकास एवं नगरपालिका मामलों की मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने दीप प्रज्वलित कर और फीता काटकर किया।

इस अवसर पर बर्नपुर बालाजी धाम के संतोष भाई जी, नरेश अग्रवाल, पूर्व प्रांताध्यक्ष शंकर शर्मा, बर्नपुर श्याम मंडल के सदस्य अनिल मोहनका, मुरारी अग्रवाल, पवन अग्रवाल, अतुल सिंघानिया, सुदीप अग्रवाल, गोकुल अग्रवाल तथा हीरापुर थाना के एसआई लिटन मंडल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, महिलाएं और युवा मौजूद रहे।

सुबह 10 बजे से शुरू हुआ यह मेला रात आठ बजे तक चलेगा। मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों और सावन गीतों की प्रस्तुतियों ने लोगों का मन मोह लिया। इसके साथ ही स्थानीय कारीगरों द्वारा तैयार हस्तशिल्प उत्पादों के स्टॉल, रक्षाबंधन को ध्यान में रखते हुए राखी, उपहार एवं लाइफस्टाइल उत्पादों की दुकानें तथा पारंपरिक व्यंजनों से सजे फूड स्टॉल लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे।

मारवाड़ी युवा मंच की अध्यक्ष पिंकी अग्रवाल, सचिव ज्योति गर्ग और कोषाध्यक्ष खुशबू अग्रवाल ने बताया कि मेले का उद्देश्य भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देना, स्थानीय कारीगरों को प्रोत्साहित करना और समाज के विभिन्न वर्गों को एक मंच पर जोड़ना है। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन हमारी परंपराओं को जीवित रखने के साथ-साथ स्थानीय कारीगरों और छोटे व्यवसायों को भी प्रोत्साहन देते हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष विश्वकर्मा