Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

मुंबई, 14 जुलाई (हि.स.)। महाराष्ट्र के पुणे मेंमोशी कचरा डिपो बिल्डिंग हादसे में मंगलवार को पुलिस ने एंटनी लारा रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी के प्रोजेक्ट हेड अशोक कुमार गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस कंपनी के सिक्योरिटी ऑफिसर विजय सपकाल की सरगर्मी से तलाश कर रही है। इस घटना की छानबीन भोसरी पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।
इस घटना की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुणे जिले के मोशी में बिलिंडंग गिरने की घटना के लिए जिम्मेदार दो लोगों पर एंटनी लारा रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी के प्रोजेक्ट हेड अशोक कुमार गुप्ता और कंपनी के सिक्योरिटी ऑफिसर विजय सपकाल के विरुद्ध आज मामला दर्ज किया गया था। इसी मामले के तहत आज पुलिस की टीम ने अशोक कुमार गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। गुप्ता को आज ही पुणे की अदालत में पेश किया गया और अदालत ने गुप्ता को १७ जुलाई तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। इस मामले में पुलिस दूसरे आरोपित विजय सपकाल की सरगर्मी से तलाश कर रही है। हालांकि आज ही नगर विकास विभाग ने इस मामले की उच्चस्तरीय जांच के लिए छह सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। इस जांच समिति की रिपोर्ट में दोषी पाए जाने वालों पर कठोरतम कार्रवाई की घोषणा नगर विकास विभाग ने की है।
उल्लेखनीय है कि 8 जुलाई को मोशी कचरा डिपो पर कचरे के पहाड़ का एक हिस्सा यहां प्रशासकीय तीन मंजिला बिल्डिंग पर गिरने से 9 मजदूरों की मौत हो गई थी। जब यह घटना हुई थी, उस समय प्रशासकीय बिल्डिंग में 23 काम कर रहे थे। इनमें से 14 को सुरक्षित बचा लिया गया था। जबकि मलबे में दबे 9 मजदूरों का शव चार दिन की मशक्कत के बाद निकाला जा सका था। इस मामले को लेकर आज भोसरी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया गया था।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर यादव