Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

बिजनौर,14 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन नजीबाबाद के कार्यक्रम में जीएसटी विभाग अधिकारियों की एक संवाद गोष्टी अग्रवाल धर्मशाला नजीबाबाद में मंगलवार को आयोजित की गई। जिसमें प्रमुख जीएसटी डिप्टी कमिश्नर शैलेंद्र सिंह ने शासन के आदेश अनुसार चाइनीज मांझे के बारे में पूर्ण रूप से बंद करने के लिए कहा। चाइनीस मांझे से आए दिन होने वाली घटनाओं को रोकने के लिए व्यापारी से सहयोग की अपील की है।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष कपिल सर्राफ के नेतृत्व में काफी संख्या में व्यापारियों ने चाइनीस मांझे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर राजपाल सिंह राज्य कर अधिकारी खंड नजीबाबाद जीएसटी, राज्य कर अधिकारी तरमिनदर सिंह, जीएसटी राज्य कर अधिकारी दुर्विजय सिंह, नगर अध्यक्ष शाहिद सिद्दीकी, नगर सचिव धीरज झा, जिला महासचिव रईस कुरैशी, युवा नगर अध्यक्ष शेर अली, शाखा अध्यक्ष मोनू टाटा, शाखा अध्यक्ष आसिफ, शाखा अध्यक्ष शाहबाज, शाखा अध्यक्ष असलम अब्बासी, अंशुल मेहरा, पंकज अग्रवाल, अमित अग्रवाल, शेखर कुमार, हाजी विशाल कुरैशी आदि मौजूद रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कपिल सर्राफ ने की तथा संचालन नगर अध्यक्ष शाहिद सिद्दीकी ने किया।
-------
हिन्दुस्थान समाचार / नरेन्द्र