Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

रामगढ़, 14 जुलाई (हि.स.)। भारत के रक्षा राज्य मंत्री सह रांची के सांसद संजय सेठ मंगलवार को रामगढ़ गुरुद्वारा साहिब पहुंचे। यहां इन्होंने माथा टेका और गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। रामगढ़ गुरुद्वारा साहिब में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव हरदीप सिंह होरा ने उनका स्वागत किया। गुरुद्वारा साहिब के प्रधान प्रदीप सिंह कालरा ने रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ केवल 1984 के दंगे में हुए नुकसान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अब तक रामगढ़ के सिख समाज का 1984 दंगा में जो नुकसान हुआ था, उसकी भरपाई अभी तक नहीं हो पाई है।
रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ सभी बातों से अवगत हुए। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के द्वारा रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को मोमेंटो एवं सरोपा देकर सम्मानित किया गया। साथ आए एडिशनल सेक्रेटरी दीप्ति मोहिल चावला, जे एस सत्यजीत मोहंती, सीएसडी जीएम सतेंद्र सिंह, एयर मार्शल एसके सिंह समेत सभी को सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से गुरुद्वारा साहिब के प्रधान परमदीप सिंह कालरा, सचिव हरदीप सिंह, गुरु नानक स्कूल के चेयरमैन हरपाल सिंह अरोड़ा, कुलजीत सिंह कालरा, जगजीत सिंह सोनी, जोगिंदर सिंह जग्गी, पप्पू जस्सल, रविंदर सिंह छाबड़ा, सुरजीत सिंह छाबड़ा, यश छाबड़ा शामिल हुए।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश