Enter your Email Address to subscribe to our newsletters



नई दिल्ली, 14 जुलाई (हि.स.)। कांग्रेस ने महाराष्ट्र में ‘लाडकी बहिन योजना’ से बड़ी संख्या में महिलाओं को बाहर किए जाने पर सरकार को घेरा है। पार्टी ने आरोप लगाया कि चुनाव से पहले महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपये देने का वादा किया गया था और चुनाव के बाद इसे 2,100 रुपये करने की घोषणा की गई थी लेकिन अब लाखों महिलाओं को योजना से बाहर कर दिया गया है। कांग्रेस ने इसे धोखा बताया।
कांग्रेस प्रवक्ता अतुल लोंढे पाटिल ने यहां पार्टी मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि मजदूरी करने वाली 62 लाख महिलाओं को ई‑केवाईसी के नाम पर योजना से बाहर कर दिया गया, जबकि 1 लाख 80 हजार महिलाओं को उम्र का हवाला देकर निकाल दिया गया। चुनाव के समय भाजपा ने महिलाओं को मां‑बहन कहकर वोट मांगे लेकिन चुनाव खत्म होते ही उन्हें योजना से बाहर कर दिया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / प्रशांत शेखर