Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

सूरजपुर, 13 जुलाई (हि.स.)। सूरजपुर जिले में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से आज सोमवार काे आयोजित साप्ताहिक कलेक्टर जनदर्शन में लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों से जुड़े आवेदन प्रस्तुत किए। जनदर्शन में कुल 48 शिकायतें और आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें राजस्व, पंचायत, सामाजिक सुरक्षा, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित अन्य विभागों से जुड़े मामले शामिल रहे।
कलेक्टर रेना जमील ने सभी आवेदनों का गंभीरता से अवलोकन करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण और संवेदनशीलता के साथ निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसलिए सभी अधिकारी प्रत्येक आवेदन पर नियमानुसार शीघ्र कार्रवाई करें और पात्र लोगों को समय पर राहत उपलब्ध कराएं।
जनदर्शन के दौरान विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय