Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

बलरामपुर, 13 जुलाई (हि.स.)। आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आज सोमवार काे समय-सीमा की बैठक के बाद आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याओं, मांगों और शिकायतों से जुड़े आवेदन कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी को सौंपे।
जनदर्शन के दौरान कलेक्टर ने प्रत्येक आवेदक की समस्या को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को सभी प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। प्रत्येक आवेदन पर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करते हुए आम नागरिकों को समय पर राहत उपलब्ध कराई जाए।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय