संभल में 700 बीघा से अधिक जमीन अवैध कब्जा मुक्त , पुनर्जीवित होंगे प्राकृतिक जल स्रोत
संभल, 08 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद संभल में अब तक 700 बीघा से अधिक जमीन अवैध कब्जा मुक्त कराई गई। इतना ही नहीं पुराने जलीय स्रोतों को भी संरक्षित करने की प्रक्रिया जारी है। जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने
फोटो


फोटो


संभल, 08 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद संभल में अब तक 700 बीघा से अधिक जमीन अवैध कब्जा मुक्त कराई गई। इतना ही नहीं पुराने जलीय स्रोतों को भी संरक्षित करने की प्रक्रिया जारी है।

जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी जनपदों के जिलाधकारियों को निर्देशित करते हुए तालाब और नदियों से अवैध कब्जों को हटाने के निर्देश दिए थे; इसके बाद संभल में जिलाधिकारी के निर्देशन में तालाबों और नदियों से अवैध कब्जे हटाने की कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अब तक जनपद संभल में ऐसी 700 बीघा से अधिक जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया है।

उन्होंने बताया कि शासन के निर्देशों के क्रम में जनपद के जलीय स्रोतों को उनके मूल स्वरूप में लाने की कार्रवाई की जा रही है; इसके लिए पूरे जनपद में 65 ऐसे तालाब चिन्हित किए गए हैं; 2 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल वाले जिनको कब्जा मुक्त कराते हुए तालाब के तौर पर पुनर्जीवित किया जाना है। इसके साथ-साथ पुरानी नदियां के स्रोतों को लेकर भी कार्य किया जा रहा है; पिछले 10 दिनों में 700 बीघा से ज्यादा इस प्रकार की जमीन कब्जा मुक्त कराई गई है। जमीन को मूल स्वरूप में लाने का कार्य विकास विभाग के द्वारा प्रारंभ किया गया है आगे भी इस प्रकार की कार्रवाई चलती रहेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / Nitin Sagar